Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड विल बी बैक... कांग्रेस ने हल्ला बोला... भाजपा लूट जारी रखना चाहती है...

सीतारमण ने अंग्रेजी समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स को दिये साक्षात्कार में कहा कि चुनावी बॉन्ड को सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद किसी ने किसी रूप में वापस लाया जायेगा. New Delhi : कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड से संबंधित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने इस योजना के जरिए जनता के चार लाख करोड़ रुपये लूटे हैं और आगे भी इस लूट को जारी रखना चाहती है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जमीनी स्तर से मिल रही खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर जा रही है.                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

चुनावी बॉन्ड  बंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद  वापस लाया जायेगा

सीतारमण ने अंग्रेजी समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स को दिये साक्षात्कार में कहा है कि चुनावी बॉन्ड को सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद किसी ने किसी रूप में वापस लाया जायेगा. रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यदि भाजपा सत्ता में लौटती है, तो वह चुनावी बॉन्ड वापस लाएगी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार देते हुए अवैध घोषित कर दिया है. हम जानते हैं कि भाजपा ने पे-पीएम घोटाले में जनता के 4 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं. वे इस लूट को जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा,सोचिए, यदि वे जीतते हैं और चुनावी बॉन्ड को फिर से बहाल करते हैं, तो इस बार वे कितना लूटेंगे? रमेश ने कहा, हमारे जीवनकाल में भारत का यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, शुक्र है कि यह भ्रष्ट ब्रिगेड सत्ता से बाहर जा रही है, जमीनी (स्तर की) खबरों से ऐसा बिल्कुल स्पष्ट नजर आ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही