NewDelhi : बजट 2021-22 को लेकर मोदी सरकार द्वारा सलाह-मशविरा का दौर शुरू हो गया है. जान लें कि इस साल कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है. ऐसे में बजट का महत्व बढ़ गया है. खबर है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर एनर्जी और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ बजट पूर्व सलाह-मशविरा किया. बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण 14 दिसंबर 2020 से अलग-अलग सेक्टर से जुड़े शीर्ष विशेषज्ञों के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रही हैं. वित्त मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार सभी बजट पूर्व बैठकें वर्चुअली की जा रही हैं.
वायरस के संक्रमण से सहमा शेयर बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपये स्वाहा
: भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हुईं, तो नाराज पति ने मांग लिया तलाक
इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/corona-virus-infection-led-to-massive-stock-market-crash-investors-lost-rs-7-lakh-crore/11339/">कोरोनाDelhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman holds 12th Pre-Budget consultations with leading experts in infrastructure, energy and climate change in connection with the forthcoming Union Budget 2021-22. pic.twitter.com/IrEXZD5z2U
">https://t.co/IrEXZD5z2U">pic.twitter.com/IrEXZD5z2U
— ANI (@ANI) December">https://twitter.com/ANI/status/1340967074068193280?ref_src=twsrc%5Etfw">December
21, 2020
वायरस के संक्रमण से सहमा शेयर बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपये स्वाहा
राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त सचिव डॉ एबी पांडे बैठक में मौजूद थे
बजट पूर्व चर्चा के लिए आयोजित बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण सहित वित्त व कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त सचिव डॉ एबी पांडे, मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वित्त मंत्री सीतारमण ने आज दिल्ली में केंद्रीय बजट 2021-22 के संबंध में बुनियादी ढांचा, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन में शीर्ष विशेषज्ञों के साथ 11वां बजट पूर्व विचार-विमर्श किया. बता दें कि वित्त मंत्री ने हाल ही में कहा था कि आगामी बजट (Budget 2021-22) में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को बनाये रखने पर जोर दिया जाएगा. अर्थव्यवस्था पर इसका कई गुना अधिक असर देखने को मिलता है. साथ ही कहा था इससे अर्थव्यवस्था में टिकाऊ रिकवरी देखने को मिलेगी. इसे भी पढ़े : Kolkata">https://lagatar.in/kolkata-sujata-mandal-wife-of-bjp-mp-soumitra-khan-joined-tmc-angry-husband-demanded-divorce/11299/">Kolkata: भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हुईं, तो नाराज पति ने मांग लिया तलाक
Leave a Comment