Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर हुए वित्त सचिव, जानें कोर्ट में क्या हुआ

Ranchi : हेल्थ विभाग के कर्मी को पे स्केल देने से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान वित्त प्रधान सचिव अजय कुमार हाईकोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान राज्य के वित्त प्रधान सचिव ने अदालत को बताया कि उनके आदेश को लागू कर दिया गया है. अब प्रार्थी को एसीपी का लाभ मिलेगा. अदालत इस अवमानना वाद की सुनवाई तीन सप्ताह बाद करेगा. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा. इस संबंध में डॉ शिव जग प्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/removal-of-deoghar-dc-from-election-work-hc-seeks-response-from-election-commission/">देवघर

DC को चुनाव कार्य से हटाने का मामला : HC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही