Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृषि कार्य के लिए वित्तीय सहायता की है जरूरत तो कम ब्याज पर मिलेगा लोन : डीसी

Ramgarh : एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड सह किसान मेला का आयोजन मंगलवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन में किया गया. डीसी माधवी मिश्रा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डीसी माधवी मिश्रा ने कृषि निदेशालय रांची द्वारा एग्रीकल्चर इन्फ्राट्रक्चर फंड के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की. कहा कि रामगढ़ जिला खनन के साथ-साथ एक कृषि प्रधान जिला भी है. जिले के कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-matter-of-registration-and-transfer-of-lakhraj-land-caught-fire/">देवघर

: लखराज जमीन के निबंधन व हस्तांतरण का मामला पकड़ा तूल
डीसी ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई किसान बड़े स्तर पर कृषि कार्य करना चाहता है एवं इसके लिए उसे वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज आदि के निर्माण के लिए वित्तीय सहयोग चाहिए तो वह इस योजना के तहत बैंक से बेहद कम ब्याज दर पर लोन लेकर अपना कार्य कर सकते हैं. डीसी ने कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े कई सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी. डीसी ने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों से सरकार की इस योजना को सफल बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा योग्य किसानों को इससे जोड़ने की अपील की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के तहत मोटे अनाज के फायदे व इसके कृषि को बढ़ावा देने के संबंध में भी सभी को जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक कृषि निदेशालय रांची मुकेश कुमार सिन्हा ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा योग्य किसानों को लाभान्वित करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही