Search

 
 
 

मणिपुर से वापस लौटे परिवार की आर्थिक मदद की

 
Ranchi : मणिपुर से जान बचाकर लौटे सेलेस्टीन बाड़ा के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इनके पास खाने पीने के लिए भी समान नहीं थे. ऑल इंडिया क्रिश्चियन माईनोरिटी फ्रंट के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कच्छप ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्हें खाने पीने का सामान दिया और आर्थिक सहयोग भी किया. साथ ही कहा कि इन्हें सरकार से रोजगार मुहैया कराने का मांग की जाएगी. प्रवीण कच्छप ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर दलित, शोषित, मजदूर, किसान का हमेशा सहयोग ऑल इंडिया क्रिश्चियन माईनोरिटी फ्रंट करते रहता है. कुकी औऱ मतई समुदाय के बीच हुई हिंसा में मणिपुर जल रहा है. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भटक रहे है. कोई रिलीफ कैंप में शरण लिये हुए है तो कोई गांव छोड़ने के लिए मजबूर है. सेलेस्टीन बाड़ा के परिवार से मिलने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य निल जस्टीन बेक, सामाजिक कार्यकर्ता अगुस्टीना सोरेंग समेत कई ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही