Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 रोजगार सेवकों पर 1000 –1000 रुपये का जुर्माना

Ranchi : काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 रोजगार सेवकों के खिलाफ जिला प्रशासन (ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय) द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है. मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में इन सभी रोजगार सेवकों पर 1000 –1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस संबंध में बुंडू, कांके, नामकुम, अनगड़ा, मांडर, सोनाहातु सहित रातू के बीडीओ द्वारा शिकायत की गयी थी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-monitored-insecticide-spraying-in-kalazar-affected-village/">साहिबगंज

: कालाज़ार प्रभावित गांव में कीटनाशक छिड़काव का सिविल सर्जन ने किया मॉनिटरिंग

मनरेगा अधिनियम की धारा 25 के तहत् 14 रोजगार सेवकों पर जुर्माना  

इन बीडीओ द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों पर मनरेगा अन्तर्गत कार्य में रुचि नहीं लेने, ससमय मजदूरी का भुगतान नहीं करने, लगातार अनुपस्थित रहने, कार्य में बाधा पहुंचाने, मजदूरों को कार्य उपलब्ध नहीं कराने , लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया गया था. इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से डीडीसी से की गयी थी. जिसके आधार पर ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा मनरेगा अधिनियम की धारा 25 के तहत् 14 रोजगार सेवकों पर 1000-1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. चेतवानी दी गयी कि यदि भविष्य में इसकी पुनरावृति की जाती है तो संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें :  DSP">https://lagatar.in/home-departments-silence-in-dsp-to-ips-promotion-matter-upsc-not-sent-reply-even-after-two-and-a-half-months/">DSP

से IPS प्रोन्नति मामला : गृह विभाग की चुप्पी, ढाई माह बाद भी यूपीएससी को नहीं भेजी फाइल

इन रोजगार सेवकों पर की गयी कार्रवाई

रोजगार सेवक मीनू कुमारी रातू, दीपिका श्रीवास्तव रातू, परितोष कुमार महतो सोनाहातू, जयदीप हलधर अनगड़ा, शंकर सेठ बुंडू, रेन्द्र नाथ गोराई बुंडू, महावीर मुंडा बुंडू विश्वनाथ उरांव मांडर, रितेश साहू मांडर, संजय प्रमाणिक नामकुम, भुवनेश्वर महतो नामकुम, संध्या कुमारी नामकुम, सरोज कुषमा कांके और शशि कुमार गुप्ता कांके पर जुर्माना लगाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही