Search

 
 
 

31 जुलाई तक वाटर मीटर नहीं लगवाया तो देना होगा फाइन

 
Ranchi: रांची में रहने वाले ऐसे भवन मालिक जिन्होंने वाटर कनेक्शन तो ले लिया है, लेकिन मीटर नहीं लगा रखा है,उन्हें निगम की ओर से अंतिम चेतावनी दी गई है. अपर नगर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने भवन मालिकों से कहा है कि वे स्वेच्छा से 31 जुलाई तक अपने घर में वाटर मीटर लगा लें. ऐसा नहीं करने पर वाटर कनेक्शन को अवैध घोषित करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-administration-alert-after-the-murder-of-project-co-ordinator-of-ritwik-company/">हजारीबाग

: ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर की हत्या के बाद प्रशासन अलर्ट

मीटर का फोटो खिंच कर निगम को भेजें

31 जुलाई तक हर उपभोक्ता को कंज्यूमर नंबर के साथ मीटर का फोटो व्हाट्सएप नंबर 6206799753 पर भेजना होगा. इसके बाद बिल वाटर मीटर के आधार पर ही जेनरेट किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-witness-of-the-muthoot-dacoity-case-said-shubham-singh-was-killed-not-in-an-encounter/">धनबाद

: मुथूट डाका कांड  के गवाह ने कहा-  इनकाउंटर नहीं शुभम सिंह की हत्या हुई

21 हजार घरों में वाटर मीटर नहीं

रांची नगर निगम क्षेत्र में 21 हजार मकान ऐसे हैं, जिन्होंने निगम से वैध वाटर कनेक्शन तो लिया है, लेकिन उनके घर पर वाटर मीटर नहीं लगा है. ऐसे लोग एवरेज बिलिंग के नाम पर हर माह पानी के बिल का भुगतान करते हैं. इस वजह से नगर निगम को पता लगाने में कठिनाई होती है कि आखिर इन लाभुकों द्वारा कितनी पानी की खपत प्रतिमाह की जा रही है. इसे देखते हुए सभी वाटर कनेक्शनधारियों को मीटर लगाने का आदेश जारी किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही