Search

 
 
 

नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार 1462 अभियुक्तों का लिया जाएगा फिंगर प्रिंट

 
Ranchi : नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री के खिलाफ झारखंड सीआईडी के निर्देश पर लगातार अभियान जारी है. नशा कारोबार पर रोक लगाने के लिए नशीले पदार्थों की ख़रीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार 1462 अभियुक्तों का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा. इसे लेकर झारखंड सीआईडी द्वारा सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है. क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन एक्ट 2022 की धारा 3 के प्रावधान के आलोक में एनडीपीएस कांडों के अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-gold-council-report-women-in-india-have-about-21-thousand-tonnes-of-gold/">वर्ल्ड

गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट, भारत में महिलाओं के पास लगभग 21 हजार टन सोना मौजूद…

1462 व्यक्ति नशीले पदार्थ की ख़रीद बिक्री के आरोप में जेल में बंद है

चतरा: 368 जमशेदपुर: 226 रांची: 212 हजारीबाग: 121 खूंटी: 96 गुमला: 84 पलामू: 80 लातेहार: 73 सराइकेला: 53 धनबाद: 25 सिमडेगा: 24 बोकारो: 22 रामगढ़: 21 गढ़वा: 13 गिरिडीह: 10 दुमका: 09 साहेबगंज: 09 गोड्डा: 04 कोडरमा: 03 लोहरदगा: 03 पाकुड: 03 जामताड़ा: 02 देवघर: 01 नोट: ये आंकड़ा साल 2023 का है. इसे भी पढ़ें -बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-and-congress-will-have-to-penetrate-the-chakravyuh/">बीजेपी

और कांग्रेस को भेदना होगा चक्रव्यूह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही