Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

37 करोड़ के कारण अटका मंत्री बंगलो के फिनिशिंग का काम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में बन रहे 11 मंत्री बंगलो का काम लगभग कंप्लीट हो चुका है. करीब 37 करोड़ फंड रिलीज नहीं होने के कारण इंटीरियर फिनिशिंग का काम अटका हुआ है. जुडको ने बताया कि यह राशि स्वीकृत होने के बाद अधूरे काम कंप्लीट होंगे. इसके बाद कैबिनेट इन बंगलों को मंत्रियों को आवंटित करेगा. उम्मीद है कि जुडको अप्रैल के अंत या मई तक यह बंगलो कैबिनेट को हैंडओवर करेगा. इसे भी पढ़ें - ओलावृष्टि">https://lagatar.in/ranchi-cid-will-organize-training-for-sexual-crime-investigation-2/">ओलावृष्टि

से किसानों को हुए नुकसान का रिकॉर्ड कराएं उपलब्ध, रांची डीसी ने दिये निर्देश

मंत्रियों के आवास पर अब खर्च होंगे 114.47 करोड़

11 कैबिनेट मंत्रियों के लिए 69.90 करोड़ रुपये में बंगलो बनाया जा रहा था, लेकिन अब निर्माण का अनुमानित खर्च 114.47 करोड़ रुपये पहुंच गया है. मंत्री बंगलो में मॉड्यूलर किचन और लिफ्ट समेत कई सुविधाएं बढ़ाई गई है, इसी वजह से खर्च बढ़ा है. 12 फरवरी को हुई चंपाई सोरेन कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है.

बंगलों में मंत्रियों को मिलेंगी तमाम सुविधाएं

जुडको के निर्देशन में बन रहे मंत्री बंगलो में अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. बंगलों में ग्राउंड फ्लोर पर दो बेडरूम और पहले तल्ले पर तीन बेडरूम है. इसके अलावा एक बड़ा सा ड्राइंग रूम, डाइनिंग और मिनिस्टर रूम समेत कई कमरे हैं. बंगलों में स्मार्ट किचन भी है, जहां मॉड्यूलर और स्मार्ट किचन में भोजन बनेगा. पूरे बंगले का निर्माण कुछ इस तरह किया गया है कि इसमें मंत्रियों के परिवार के साथ-साथ उनके ऑफिस स्टाफ की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. खास बात यह है कि स्मार्ट सिटी में ये सभी 11 बंगले एक कतार में हैं. ऐसे में एक कैंपस में प्रवेश करने के साथ ही सभी 11 मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/notice-to-additional-secretary-home-department-on-horse-trading-in-rajya-sabha-elections-2016-in-jharkhand/">झारखंड

में राज्यसभा चुनाव-2016 में हॉर्स ट्रेडिंग में गृह विभाग के अपर सचिव को नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही