Search

 
 
 

खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड टॉप पर, भारत 139वें स्थान पर, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन भी हमसे आगे

 
UN : यूएन ससटेनेबल डेवलपमेंट सोल्यूशन नेटवर्क की तरफ से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 (World Happiness Report 2021) जारी कर दी गयी है. जिसमें फिनलैंड ने एक बार फिर दुनिया के सबसे खुशहाल देश के रूप में बजी मारी है. लेकिन यह रिपोर्ट भारत के लिए निराशाजनक है. जान लें कि UN वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट  की सूची में भारत 149 देशों में से 139 वें स्थान पर है. 2019 में, भारत 140 वें स्थान पर था. जानकारी के अनुसार द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ग्लोबल हैप्पीनेस की स्थिति का एक ऐतिहासिक सर्वे है, जो 149 देशों को उनके नागरिकों की खुशी के हिसाब से रैंक करता है. इस बार वर्ल्ड हैप्पिनेस रिपोर्ट 2021 में Covid-19 के प्रभाव और पूरी दुनिया के लोगों ने कैसे काम किया, इस पर मंथन किया गया था. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accuses-modi-government-freedom-of-speech-is-limited-to-just-a-matter-of-mind/40229/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर आरोप, बोलने की आजादी सिर्फ मन की बात तक ही सीमित है

सर्वे में शामिल लोगों को 1-10 पॉइंट के बीच रैंकिंग करने को कहा गया

सूत्रों के अनुसार हैप्पीनेस रिपोर्ट प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, स्वस्थ जीवन और नागरिकों की राय के आधार पर देशों को रैंक करती है.  बता दें कि सर्वे में शामिल लोगों को 1-10 पॉइंट के बीच रैंकिंग करने के लिए कहा गया.  इसके तहत लोगों से कुछ गलत होने पर उन्हें कितना सामाजिक समर्थन मिलता है? अपनी स्वतंत्रता को अपने जीवन विकल्प बनाने के लिए, उनका समाज कितना भ्रष्ट है? और वे कितने उदार हैं? इस तरह के सवाल पूछे गये थे. फिनलैंड को लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है.  नॉर्डिक राष्ट्र के बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नॉर्वे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 105 वें, बांग्लादेश 101 वें और चीन 84 वें स्थान पर है. इसे भी पढ़ें :  100">https://lagatar.in/100-crore-recovery-case-maharashtra-cmo-claims-parambir-singhs-letter-unofficial-mail-id-and-without-signature/40204/">100

करोड़ वसूली का मामला : महाराष्ट्र CMO का दावा, परमबीर सिंह का पत्र अनाधिकारिक मेल आईडी और बिना सिग्नेचर वाला

 युद्धग्रस्त अफगानिस्तान  सबसे ज्यादा दुखी  

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की बात करें तो यहां के लोग अपने जीवन से सबसे ज्यादा दुखी हैं. इसके बाद ज़िम्बाब्वे (148), रवांडा (147), बोत्सवाना (146) और लेसोथो (145) हैं.  हैप्पीनेस स्टडी दुनिया के देशों को गैलप वर्ल्ड पोल के सवालों के आधार पर रैंक करता है. GDP और सामाजिक सुरक्षा सहित कई दूसरे मुद्दों के आधार पर इसका परिणाम जारी किया जाता है. रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद, संयुक्त राज्य अमेरिका  हैप्पीनेस रैंक में 19वें स्थान पर है. कुल मिलाकर, इंडेक्स ने पिछले सालों की रिपोर्ट की तुलना में खुशी के स्तर में थोड़ा बदलाव दिखाया, जो Covid-19 महामारी से पहले की जानकारी पर आधारित था. इसे भी पढ़ें :   महाराष्ट्र">https://lagatar.in/will-bihar-politics-repeating-in-maharashtra-sanjay-rauts-tweet-we-are-just-looking-for-new-ways/40210/">महाराष्ट्र

की राजनीति में बिहार दोहराये जाने के कयास, संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नये रास्तों की तलाश है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही