Search

 
 
 

रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी, हत्या और फायरिंग से गांव में तनाव

रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मारे गये युवक के पिता मधु चौधरी के बयान पर 17 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ हत्या, फायरिंग, मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
 

 Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मारे गये युवक के पिता मधु चौधरी के बयान पर 17 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ हत्या, फायरिंग, मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

 

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि शनिवार सुबह पहले निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

 

 इसके बाद दोबारा बड़ी संख्या में लोग हथियारों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान हुई गोलीबारी में सकेंद्र चौधरी को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई.

 

बयान में यह भी कहा गया है कि हमले के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और सोने का मंगलसूत्र व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है.

 

घटना के बाद रामपुर गांव और आसपास के इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही