National News : बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामा किये जाने मामले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर FIR दर्ज किये जाने की खबर है.
STORY | Kejriwal, other AAP leaders booked for 'ruckus' at Bangla Sahib Gurdwara Delhi Police has filed an FIR against AAP chief Arvind Kejriwal and other party leaders on a complaint by the Delhi Gurdwara Management Committee (DSGMC) over alleged ruckus at Bangla Sahib Gurdwara, sources said on Monday. In the complaint lodged on Sunday, the DSGMC alleged that workers and supporters associated with the Aam Aadmi Party (AAP) entered the gurdwara premises and started protesting there, creating chaos and disturbance, thereby attempting to misuse the sanctity of 'Guru Ghar' for political activity. READ: https://t.co/XEHDMDeTk9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
सूत्रों के अनुसार आज सोमवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
DSGMC ने रविवार को दर्ज कराई गयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक गुरुद्वारे के परिसर में घुस कर वहां विरोध-प्रदर्शन करने लगे.
मामला बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन और कथित हंगामे से जुड़ा है।
इस कारण गुरुद्वारे में अफरातफरी और अशांति का माहौल बन गया. DSGMC) आरोप लगाया है कि आप नेताओं ने राजनीतिक गतिविधियों के लिए गुरुद्वारे की पवित्रता का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.