Search

 
 
 

गढ़वा: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भानु प्रताप पर FIR

 
Garhwa: धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़नदस्ता की टीम के दंडाधिकारी सह डंडई बीडीओ देवलाल करमाली की शिकायत पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में विधायक भानु प्रताप शाही समेत धुरकी सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, अंबाखोरेया पंचायत के मुखिया पति समेत आधा दर्जन कार्यकर्ता पर धुरकी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी डंडई बीडीओ देवलाल करमाली द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि विधायक व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के अम्बा खोरेया के बाल चौरा के पास बिना अनुमति के नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था. जिस कारण विधायक भानु प्रताप शाही, मुखिया प्रतिनिधि हरि लाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता मदन राम के अलावे 100 से 150 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही