Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनारी में बन रही 28 फीट की प्रतिमा मामले में कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा पर प्राथमिकी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर-सोनारी थानान्तर्गत रॉकी मैदान दुर्गा काली पूजा कमिटी की ओर से प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर 28 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा बनाने के मामले में कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर सह कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 4 अक्टूबर 2021 शाम करीब छह बजे वे दुर्गा पूजा के आय़ोजन को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए भ्रमण कर रहे थे. उसी दौरान जब वे सोनारी गुरूद्वारा के सामने रॉकी मैदान के पास पहुंचे तो देखा श्रीश्री दुर्गा-काली पूजा कमिटी की ओर से वहां 28 फीट ऊंची दुर्गा की प्रतिमा बनायी जा रही है. जो सरकार के दिशा-निर्देशों का खुल्लम-खुला उल्लंघन है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक में उक्त कमिटी सहित अन्य को सरकार के दिशा-निर्देशों (मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट) से अवगत कराया गया था. जिसमें सभी ने हामी भरी थी. इसके बाद कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा की ओर से सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर 28 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके चलते दुर्गा पूजा में उक्त प्रतिमा को देखने के लिए काफी भीड़ ईकट्ठा होने की संभावना है. जिसके कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने की पूरी संभावना है. दूसरी ओर इंसीडेंट कमांडर की शिकायत पर सोनारी पुलिस ने असित मोइत्रा के खिलाफ (थाना कांड संख्या-158/21, धारा 188, 269, 270 भादवि एवं आपदा प्रबंधन अधिनयम की धारा 51 (बी) एवं एपीडेमिक डिजिज एक्ट 03 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही