Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: धोखाधड़ी के आरोप में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

Garhwa: भवनाथपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में आधा दर्जन लोगों पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने का प्राथमिकी दर्ज किया है. पहले मामले में भवनाथपुर बाजार निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बाजार निवासी अपने दोस्त विनोद विश्वकर्मा पर कर्ज के रूप में 3 लाख 20 हजार रुपये धोखाधड़ी करने और पैसा मांगने पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरे मामले में भवनाथपुर बाजार कर्पूरी चौक निवासी गुप्तेश्वर प्रसाद ने जमीन खरीदने के लिए दिए पैसा पर फर्जी जमीन पाए जाने पर अपना पैसा वापस मांगने पर भंडरिया मदगड़ी निवासी रामप्रवेश प्रसाद पत्नी कौशल्या देवी, पलामू जिला के पाकी निवासी बुरजू गुप्ता पत्नी विभा देवी तथा पलामू के हैदरनगर निवासी सुप्रिया कुमारी पिता कृष्णा प्रसाद गुप्ता पर 8 लाख रुपया धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही