Search

 
 
 

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह पर FIR, CJP का विरोध, कहा, गाली कैसे अपराध है

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP)पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की रुचिका सिंह के समर्थन में खुल कर आ गयी है,  CJP ने रुचिका सिंह खिलाफ FIR दर्ज किये जाने पर आज शुक्रवार को विरोध जताया.
 
रुचिका सिंह

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी(CJP)पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की रुचिका सिंह के समर्थन में खुल कर आ गयी है,  CJP ने रुचिका सिंह खिलाफ FIR दर्ज किये जाने पर आज शुक्रवार को विरोध जताया. 

 

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि किसी लड़की के खिलाफ आपराधिक केस की जगह मानहानि का केस दर्ज करना चाहिए. सौरव दास ने पुलिस की कार्रवाई को मशीनरी का दुरुपयोग करार दिया. तर्क दिया कि इस देश में लोग चलते-फिरते गाली देते हैं. तो यह अपराध कैसे बन गया.

 

बता दें कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो में रुचिका सिंह पीएम मोदी के खिलाफ काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी.दरअसल गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था.

 

स्मृति सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने रुचिका पर जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि के आरोप में FIR दर्ज की, जानकारी के अनुसार पुलिस नोएडा में जीरो FIR दर्ज की है.

 

इसे नयी दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है .शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने अनुसारसोशल मीडिया पर लड़की(रुचिका)के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पीएम और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा बोल रही है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही