Search

 
 
 

देवघर के रहने वाले बिहार प्रशासनिक अधिकारी आलोक कुमार पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

 
पटना : बिहार सरकार में पदस्थापित और देवघर के रहने वाले एक ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई है. मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और वर्तमान में बिहार निर्वाचन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित आलोक कुमार पर आर्थिक अपराध शाखा द्वारा समाज में कटुता फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी अधिकारी पर व्हाट्सएप से आपत्तिजनक पोस्ट फॉरवर्ड करने का आरोप है. बिहार के आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस इंस्पेक्टर अनुज सिंह द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है. आलोक कुमार देवघर के बरमसिया इलाके के साकेत विहार इलाके के रहने वाले हैं. बिहार पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि व्हाट्स एप मैसेज के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावना आहत करने और समाज में कटुता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. बहरहाल, इस मामले में कांड संख्या 24/2022 दर्ज किया गया है. आरोपी अधिकारी पर धारा 153 ए और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे पढ़ें- रिम्‍स">https://lagatar.in/application-date-extended-for-the-appointment-of-grade-a-nurses-in-rims-know-who-can-apply/">रिम्‍स

में ग्रेड-ए नर्सों की नियुक्ति के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, जानिये कौन कर सकता है अप्‍लाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/8-13-750x1087.jpg"

alt="" width="750" height="1087" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही