Search

खून के बदले पैसा लेने वाले दलाल पर हुआ FIR, मरीज के परिजन से ठगे थे 4 हजार

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आए दिन दलाल मरीजों को अपने चंगुल में फंसाते हैं. कभी दवा दिलाने के नाम पर तो कभी बेड और खून दिलाने के नाम पर मरीजों से ठगी होती है. हाल ही में रिम्स में भर्ती नवादा के एक मरीज की पत्नी प्रमिला देवी से खून दिलाने के नाम पर दलाल ने चार हजार रुपए की ठगी की थी. घटना 9 मार्च की है. पैसा लेने के बाद दलाल क्यामुद्दीन अंसारी मौके से फरार हो गया था. वहीं 23 मार्च को क्यामुद्दीन रिम्स परिसर में नजर आया. जिसके बाद मरीज की पत्नी प्रमिला देवी ने उसे धर दबोचा और बरियातू थाने के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/training-of-2504-personnel-of-jharkhand-police-will-start-from-april-5/">झारखंड

के 2504 पुलिसकर्मियों का 5 अप्रैल से शुरू होगा प्रशिक्षण

खून दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका है क्यामुद्दीन

वहीं बरियातू थाना की गिरफ्त में आने के बाद खून का दलाल क्यामुद्दीन अंसारी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने महिला से लिया हुआ पैसा वापस कर दिया. साथ ही उसने बताया कि वह रिम्स में ब्लड देने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका है. मामले की पड़ताल एएसआई हरेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -Big">https://lagatar.in/big-breaking-rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-lok-sabha-secretariat-issues-notification/">Big

Breaking : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द , लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp