Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, लगाया जुर्माना

Latehar : बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू की है. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में छापामारी की. कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि शहर के डुरूआ, नवरंग चौक व अमवाटीर मुहल्ले में बिजली चोरी करने की सूचना पर छापामारी की गयी. उन्होंने बताया कि डुरूआ ग्राम में सुबोध यादव व कामेश्वर यादव को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इसके अलावा नवरंग चौक के बजरंगी प्रसाद व अमवाटीकर मुहल्ले के रामनंदन यादव को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि ये सभी मीटर से बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे थे. अंकित कुमार ने बताया कि बजरंगी प्रसाद पर 20 हजार रुपये तथा शेष तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में लातेहार थाना में चारों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. [caption id="attachment_602887" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ankit-kumar_1-1-150x150.jpg"

alt="कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार" width="150" height="150" /> कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार[/caption] इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-finally-the-construction-work-of-keshwar-ahra-pcc-path-started-ward-councilor-investigated/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : आखिरकार केश्वर अहरा पीसीसी पथ का निर्माण कार्य शुरू, वार्ड पार्षद ने जांच की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही