Hazaribagh : सवा करोड़ के गबन मामले में इचाक स्थित लोहंडी के पैक्स अध्यक्ष अंकित भारद्वाज और प्रबंधक सुरेश प्रसाद मेहता के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों पर सरकारी धान के गबन करने एवं सरकारी योजना को विफल करने के संबंध में इचाक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य खाद्य निगम मुख्यालय रांची के निर्देश पर खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में लोहंडी पैक्स की ओर से कुल 6209-27 क्विंटल धान श्री तृप्ति राईस मिल प्राइवेट लिमिटेड कयालु झुमरा, हजारीबाग को उपलब्ध नहीं कराया गया. इस मामले एवं मिल में उपलब्ध नहीं कराई गई धान की समतुल्य राशि प्रति क्विंटल 2050 रुपए की दर से 1,27,28,004 रुपए होता है. इसके विरुद्ध पैक्स ने सिर्फ तीन लाख रुपए जमा किए. शेष राशि 1,24,29,004 की वसूली के लिए कार्रवाई की गई है. पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक ने 62009.27 क्विंटल धान न ही मिल को उपलब्ध कराया और न ही धान की समतुल्य राशि निगम कार्यालय, हजारीबाग में जमा की गई. ऐसे में प्रबंध निदेशक, निगम मुख्यालय रांची के निर्देश पर खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में शत-प्रतिशत धान उठाव नहीं होने की स्थिति में राशि की वसूली नहीं होने पर संबंधित केन्द्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,
झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
सवा करोड़ के गबन मामले में लोहंडी पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Leave a Comment