Search

 
 
 

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर लखनऊ में दर्ज हुआ FIR

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एफआईआर दर्ज किया गया है. गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने किंग खान की पत्नी गौरी पर आरोप लगाया गया है कि वे जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर थीं उस कंपनी ने 86 लाख रुपये वसूलने के बावजूद उन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं दिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया. शिकायतकर्ता ने गौरी के अलावा, तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार तुलस्यानी और इसके डायरेक्टर महेश तुलस्यानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनका खुद का ‘गौरी खान डिजाइन्स’ ब्रांड है. फिलहाल गौरी अपने पति शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म पठान की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और वर्ल्ड वाइड भी पठान 1000 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: प्रीति">https://lagatar.in/preity-zinta-wishes-husband-jeanie-goodenough-in-a-romantic-way-on-their-wedding-anniversary/">प्रीति

जिंटा ने पति जीनी गुडइनफ को वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांटिक अंदाज में किया विश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही