Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार को राज्यभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया. कुल 4009 परिसरों में छापेमारी की गयी. इनमें से 991 परिसरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया. इनके खिलाफ 166.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस दौरान रांची में 87, गुमला में 37, जमशेदपुर में 89, चाईबासा में 66, धनबाद में 58, चास में 77, डालटेनगंज में 188, गढ़वा में 28, दुमका में 42, साहिबगंज में 51, देवघर में 83, हजारीबाग में 69, रामगढ़ में 36 व कोडरमा में 23 स्थानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. इसे भी पढ़ें – महेश">https://lagatar.in/mahesh-poddar-suggested-to-manufacture-high-speed-rail-wheel-in-hec/">महेश
पोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, एचईसी में हाई स्पीड रेल पहिया निर्माण करने का दिया सुझाव [wpse_comments_template]
पोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, एचईसी में हाई स्पीड रेल पहिया निर्माण करने का दिया सुझाव [wpse_comments_template]
Leave a Comment