Search

 
 
 

BJP नेता सीमा पात्रा पर FIR, 8 साल से दिव्यांग युवती को बना रखा था बंधक

 
Ranchi : दिव्यांग युवती को आठ साल से घर में बंधक बनाकर रखने के मामले में पूर्व आईएएस की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. यह मामला राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज हुआ है. पूर्व आईएएस माहेश्वर पात्रा की पत्नी और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा पर एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीमा पात्रा पर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है. वहीं एससी-एसटी एक्ट के तहत धारा 3(1)(a)(b)(h) के तहत मामला दर्ज हुआ है. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modi-said-khadi-for-the-country-chinese-polyester-for-the-national-flag/">राहुल

गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, तंज कसा, देश के लिए खादी, राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर!)

आठ साल से थी घर में बंधक

यह मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के नंबर एक का है. जहां बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक दिव्यांग युवती सुनीता को बीते दिन पुलिस ने मुक्त कराया था. युवती मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है. वह सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी थी. आरोप है कि युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था. घर में बंधक बनी दिव्यांग युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नाम के एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी. उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज की गयी थी. जिसके बाद युवती को मुक्त कराया गया था. युवती का रेस्क्यू कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका रिम्स में इलाज किया जा रहा है. पीड़िता सुनीता की सुरक्षा व्यवस्था में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है. इसे भी पढ़ें - अंकिता">https://lagatar.in/dumka-protest-march-on-ankitas-death-demand-to-hang-accused-shahrukh/">अंकिता

की मौत पर दुमका में निकला विरोध मार्च, पुलिस से नोंकझोंक, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही