Search

 
 
 

प्रियंका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट में होगी पेशी

 
Lagatar Desk : यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्रियंका पर धारा 144 के उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका को यूपी पुलिस ने 30 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा और अब केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है. उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में जेल की तरह रखा गया है. पुलिस उन्हें कोर्ट में भी पेश करेगी. इसे भी पढ़ें- बक्सर">https://lagatar.in/congress-leaders-son-murdered-in-buxar-affair-was-going-on-with-married-woman/">बक्सर

में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, विवाहिता से चल रहा था अफेयर

कांग्रेस का प्रदर्शन, हंगामा

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है. वे गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा कर रहे हैं. सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस में घंटों हिरासत में रखने के बाद गिरफ्तार किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही