Search

 
 
 

अजब-गजबः बिल्ली की मौत पर FIR दर्ज, पोस्टमार्टम कराने की मांग

 
Ranchi: राजधानी रांची में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है. यह घटना चौंकाने वाला भी है. तीन बिल्ली की मौत पर राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. इसमें कहा गया है कि बिल्ली सहित उसके बच्चों को जहर देकर मारा गया है. यह एफआइआर बहुबाजार निवासी सत्यनारायण शर्मा की बेटी कीर्ति शर्मा और नम्रता शर्मा ने दर्ज कराया है. इनका कहना है कि बिल्ली और उसके बच्चों के साथ पारिवारिक रिश्ता जैसा था. रात में किसी ने उनकी चाहरदीवारी पर खाने के साथ जहर मिलाकर रख दिया. जिससे खाकर बिल्लियों की मौत हो गई. पशु चिकित्सक के पास ले जाने पर बताया कि इन्हें जहर दिया गया है. वहीं एफआईआर में यह भी कहा गया है कि बिल्ली और उसका एक बच्चा गायब भी है. बिल्लियों के पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की गई है. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही