Search

 
 
 

Jamtara News: आपसी विवाद में टांगी से हमले का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Jamtara News: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आपसी विवाद के दौरान सालदाहा निवासी निर्मल राउत ने जान से मारने की नीयत से टांगी से उस पर वार किया.
 
कुंडहित थाना, जामताड़ा

Jamtara News: कुंडहित थाना क्षेत्र के सालदाहा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में सालदाहा निवासी नित्यगोपाल घोष ने मंगलवार को कुंडहित थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 33/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 30 अगस्त की दोपहर करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच की है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आपसी विवाद के दौरान सालदाहा निवासी निर्मल राउत ने जान से मारने की नीयत से टांगी से उस पर वार किया. इस हमले में नाक पर चोट लगने की बात शिकायत में कही गयी है.

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109, 352 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सअनि तापन कुमार सेन को सौंपी गयी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही