Search

 
 
 

BIT मेसरा के फायर बोल्ट रेसिंग क्लब ने 4×4 ऑल-टेरेन व्हीकल का किया प्रदर्शन

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के फायरबोल्ट रेसिंग क्लब द्वारा संस्थान परिसर में सम्मान एवं प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के फायरबोल्ट रेसिंग क्लब द्वारा संस्थान परिसर में सम्मान एवं प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

Uploaded Image

कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, छात्र मामलों के एसोसिएट डीन डॉ. गौतम शांडिल्य, डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट स्टडीज़ डॉ. गौतम शर्कील, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन्स डॉ. ऋतेश कुमार सिंह तथा क्लब के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. परितोष महता उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान टीम ने अपने द्वारा निर्मित 4×4 आईसी इंजन आधारित ऑल-टेरेन व्हीकल का प्रदर्शन किया. क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकसित इस वाहन की डिजाइन प्रक्रिया, निर्माण के विभिन्न चरणों तथा इसकी तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.

 

उपस्थित अतिथियों ने वाहन का अवलोकन कर छात्रों के प्रयासों की सराहना की और प्रतियोगिता से पूर्व उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही छात्रों के साथ संवाद कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि फायरबोल्ट रेसिंग टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली ‘बाजा सेंडिया 2026’ प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी. टीम के सदस्य इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही