Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाईलैंड की राजधानी  बैंकॉक के एक पब में आग लगी, 27 लोगों की मौत होने की खबर

Bangkok : थाईलैंड की राजधानी  बैंकॉक के एक पब ना लाडप्राओ (Na Ladprao) में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत होने की खबर है. शहर के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आज सोमवार तड़के बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गयी.

 

दमकलकर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है.थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों के समक्ष  27 लोगों की मौत की पुष्टी की है. कई लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.

 

हादसे के समय वहां मौजूद एक संगीतकार ने प्रधानमंत्री को बताया कि उसने स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से अचानक धुआं निकलते देखा था. इसके बाद पब कीबिजली गुल हो गयी और वएक जोरदार धमाका सुनाई दिया. धमाका होते ही पब के अंदर गहरा काला धुआं भर गया,

 

अधिकारियों के अनुसार दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग आधा घंटा लगा. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों  ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात को मिली. सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचने वालों ने ऑनलाइन घटना के फुटेज में शेयर किये है.

 

फुटेज में थाई राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के सामने के दरवाज़े से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं, लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं. आसमान में घने काले धुएं का गुब्बार उठ रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही