Search

 
 
 

Muzaffarpur News: गैस लीकेज से मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, मालिक झुलसा

Muzaffarpur News: स्थानीय लोगों के मुताबिक मोमबत्ती बनाने के इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पैराफिन मोम के कारण आग तेजी से फैली. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठने के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.
 
मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग

Muzaffarpur News: मुजफ्परपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित दीपक इंडस्ट्रीज की मोमबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री के मालिक भी झुलस गए. 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक मोमबत्ती बनाने के इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पैराफिन मोम के कारण आग तेजी से फैली. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठने के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई. इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में फैक्ट्री मालिक दीपक कुमा झुलस गए. 

इसे भी पढ़ें: 

इन लोगों का कहना है कि घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड की ऑफिश है. इसके बावजूद दमकल की गाड़ी को पहुंचने में आधे घंटे से अधिक समय लगा.

 

फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल और छोटे बच्चों से मजदूरी कराए जाने के आरोप भी सामने आए हैं. फैक्ट्री बिना एनओसी संचालित होने की बात कही जा रही है. अग्निशमन विभाग की कमांडेंट प्रज्ञा शरण ने कहा कि रिहायशी इलाकों में चल रही अति ज्वलशील फैक्ट्रियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही