Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः HDFC Bank की सरायढेला शाखा में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Ranchi : धनबाद शहर के सरायढेला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बैंक के बिजली पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : धनबाद शहर के सरायढेला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बैंक के बिजली पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. 

बताया जाता है कि पैनल बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे कमरे में फैल गया. बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. 

Uploaded Image

आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

बैंक के अंदर अत्यधिक धुआं भरा होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आग पर काबू पाने के लिए खिड़की और भवन के पिछले हिस्से की दीवार को आंशिक रूप से तोड़ना पड़ा ताकि धुआं बाहर निकले और अंदर पहुंचकर आग बुझाई जा सके.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे भवन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई ताकि आग दोबारा भड़कने की आशंका न रहे. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. घटना के समय बैंक बंद था, जिससे किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. 

आग लगने की सूचना पाकर सरायढेला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा.इस घटना में बैंक के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है. हालांकि नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है. बैंक प्रबंधन ने फिलहाल इस मामले में आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही