Search

बोकारो : केबल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Bokaro News: बोकारो जनरल अस्पताल के पास पोल में लगे केबल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की घटना रविवार देर रात की है. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया.
 
जानकारी के मुताबिक़ आग लगने के बाद देखते ही देखते केबल से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. 

समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो सकती थी. चूंकि पास में ही घनी आबादी रहती हैं, कई दुकानें एवं बीजीएच के समीप दर्जनों एंबुलेंस खड़ी रहती हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही