Search

 
 
 

सरकारी इमारत में आग लगी, बंगाल चुनाव में इस्तेमाल 4000 EVM जल कर राख

पश्चिम बंगाल चुनाव में इस्तेमाल की गयी EVM को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. एक सरकारी इमारत में आग लगने से वहां रखी गयी लगभग 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) जलकर राख हो गयी हैं.
 

Kolkata :  पश्चिम बंगाल चुनाव में इस्तेमाल की गयी EVM को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. एक सरकारी इमारत में आग लगने से वहां रखी गयी लगभग 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) जलकर राख हो गयी हैं.  

 

खबरों के अनुसार जल गयी  EVM राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में इस्तेमाल की गयी थी, EVM दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक बहुमंजिली सरकारी इमारत में रखी हुई थी, जो जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गयी है. घटना बुधवार को घटी है

 

राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा राज्यमंत्री कौशिक चौधरी ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी. पुलिस ने घटना के संबंध में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राज्यमंत्री ने शंका जाहिर करते हुए कहा, इस घटना में साजिश की संभावना से हम इनकार नहीं कर सकते.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही