Search

 
 
 

गोलमुरी में चलती कार में लगी आग, अफरातफरी मची

 
Jamshedpur : गोलमुरी मुख्य गोलचक्कर स्थित शनि मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक चलती मारुति 800 कार संख्या जेएच05 एफ-6100 में अचानक आग लग गइै. इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई. कार चालक जान बचाने के लिए कार रोककर किसी तरह निकलकर भागा. घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप था. ट्रैफिक बूथ पर जवान भी ड्यूटी पर थे. वे सभी पहुंचे और आग बुझाने के लिए जुट गए. 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान लोगों की भीड़ वहां जुट गई. आगलगी की घटना से किसी प्रकार की किसी को क्षति नहीं पहुंची है. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व बर्मामाइंस में भी एक बोलेनो कार भी बर्निंग कार में तब्दील हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही