Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया में खिलौना गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Jharia : झरिया के होरलाडीह रोड बालू बैंकर निवासी हाजी मुस्ताक के खिलौने के गोदाम में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई. अगलगी की घटना में गोदाम में रखी करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई. दोपहर करीब 2 बजे गोदाम से धुआं व आग की लपटें देख मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने गैलन व बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन, आग तेजी से फैल गई. सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक गोदाम में रखे 90 प्रतिशत खिलौने जल चुके थे. महज 10 प्रतिशत खिलौने ही बचा पाए हैं. यह भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/ration-card-quota-completed-in-the-state-people-are-coming-to-get-their-names-added/">राज्य

में राशन कार्ड का कोटा हुआ पूरा, नाम जुड़वाने पहुंच रहे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही