Search

 
 
 

पलामू: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

 
Medininagar: पांकी प्रखंड के रतनपुर पंचायत के कुशहा जीरो (सालमदीरी) गांव में बीती रात करीब 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से कन्हाई भुइयां के घर में अचानक आग लग गयी. अगलगी में शादी के लिए घर में रखे 40 हजार रुपए समेत 4 से 5 लख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. इस अगलगी से पूरा घर जलकर राख हो गया. इस घटना में तीन बकरियां जिंदा जल गईं. इसके अलावा घर में रखे तीन साइकिल, डीजल पंप, 5 से 6 क्विंटल धान, 10 12 क्विंटल मक्का समेत 30 से 40 हजार रुपए नगद, कपड़े, खाने-पीने का सामान और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह से राख हो गये. जमीन का सारा दस्तावेज भी आग से जल गया. बताया जाता है कि घटना की रात कन्हाई अपने तीन बच्चों के साथ सोए हुए थे. इस बीच करीब रात 11:00 बजे बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लगी. किसी तरह सभी ने अपनी जान बचायी. उन्होंने बाहर निकल कर शोर मचाया. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. पीड़ित परिवार ने मदद के लिए पांकी थाना में शिकायत दर्ज कराया है. इधर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभी मैं रांची हूं. रांची से लौटने के साथ ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे और हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-of-parliament-bjp-attacks-opposition-over-george-soros-uproar-rajya-sabha-adjourned/">संसद

का शीतकालीन सत्र : जॉर्ज सोरोस को लेकर भाजपा विपक्ष पर हमलावर, हंगामा, राज्यसभा स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही