Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चलती कार में लगी आग, देखते ही देखते हो गई खाक समेत रामगढ़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रांची-पटना मुख्यमार्ग फोरलेन सड़क के पटेल चौक ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह हो गई कि चंद मिनटों में ही कार जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई, मगर तबतक कार जलकर खाक हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार हजारीबाग से रांची की ओर जा रही कार के इंजन में अचानक आग लग गई. कार चालक ने तुरंत कार को साइड में खड़ी कर फरार हो गया. फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कार में अचानक आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

5 राशन कार्डधारियों से वसूली जाएगी 4 लाख की राशि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-121.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो के द्वारा मंगलवार को अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान कार्डधारी संगीत देवी, फेकन साव, फगनी देवी, सीता देवी एवं सुनीता देवी राशन कार्ड अहर्ता के अनुरूप अयोग्य पाई गई. जिसके बाद सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राशन लिए जाने की तिथि से भू-राजस्व के बकाए के साथ बाजार दर पर 12% ब्याज के साथ जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है. डीसी के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान उपरोक्त कुल 5 लोगों से कुल 49 हजार 894 रुपये की ब्याज राशि सहित 4 लाख 65 हजार 677 रुपये की राशि वसूल की जाएगी. डीसी चंदन कुमार ने प्रखंड/नगर निकाय, पंचायत/शहरी वार्ड एवं जन वितरण प्रणाली दुकान स्तर पर गठित सतर्कता समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो को दिया है. सतर्कता समितियां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के किसी उपबंध के उल्लंघन के संबंध में तथा किसी अनाचार या निधियों के दुर्रविनियोग के संबंध में जिला शिकायत निवारण अधिकारी को लिखित में सूचित करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय साइंस सेमिनार से लौटे डॉ. राजेश उपाध्याय का स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-61.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : रामगढ़ कॉलेज के जंतुशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साइंस सेमिनार में भाग लेकर लौट आए. उनके लौटने पर कॉलेज परिवार ने उनका स्वागत किया. ज्ञात हो कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में नेपाल एक्वाकल्चर सोसाइटी के द्वारा साइंस, सोसाइटी एंड कल्चर विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार काठमांडू में आयोजित की गई थी. जिसमें शोध और उसका परिणाम को प्रस्तुति करने के लिए डॉ. उपाध्याय भी आमंत्रित किए गए थे. डॉ राजेश कुमार उपाध्याय ने ट्रांसफॉर्मिंग पूवर्टी टू प्रोस्प्रिटी थ्रू संस्टनेबल कल्चर एंड ग्रीन ग्रोथ विषय पर अपने अनुसंधान और उसके परिणाम को प्रस्तुत किया. जिसकी खूब प्रशंसा हुई. इस सफल प्रशंसनीय और ऐतिहासिक प्रस्तुति से लौटने के बाद डॉ. उपाध्याय को बधाई देने का सिलसिला जारी है. बधाई देने वालों में रामगढ़ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेखा प्रसाद, महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरिता सिंह, डॉ. रणविजय सिंह देव, डॉ. रत्ना पांडेय, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बख्शी ओम प्रकाश, डॉ. शाहनवाज खान, अजीता किंडो, कुंवर महतो, विजय कुमार आदि शामिल हैं.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : अमर शुक्ला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-47.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : बरकाकाना ओपी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अमर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान ओपी प्रभारी अमर शुक्ला ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति और सद्भाव के साथ मनाएंं. पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए हमेशा तात्पर्य है. कभी भी किसी भी समय किसी तरह की कोई सूचना हो तो उसे तत्काल पुलिस को दें. पूजा के दौरान विशेष गश्तीदल द्वारा क्षेत्र में गश्त किया जाएगा. कहा कि पूजा के दौरान मेले में हुड़दंग करने वाले लोगों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. क्षेत्र की जनता पूरी सुरक्षा व्यवस्था में त्योहार मनाएंगे. कानून तोड़ने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी . बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक चेतन सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश रजक, सहायक अवर निरीक्षक रामप्रताप सिंह, अशोक पासवान, वार्ड पार्षद गीता देवी, विनोद तिवारी, सनियरो बारला, प्रदीप शर्मा, जीएस राय, रंजीत राम, पंचदेव करमाली, गयासुद्दीन अंसारी, हरि रत्नम, हरेश राय, विनोद महतो, जग्गू करमाली, गोविंद बेदिया, सहित कई लोग उपस्थित थे.

जांच में पांच बच्चों में फ्लोरोसिस बीमारी की पुष्टि 

रामगढ़ : सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देश पर जिला नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ डॉ. तूलिका रानी के नेतृत्व में राजकीय बुनियादी विद्यालय चितरपुर में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के तहत फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान डिस्ट्रिक्ट कन्सल्टेंट डॉ. पल्लवी कौशल एवं सीएचओ सलोमी कुजूर के द्वारा कुल 126 बच्चों की जांच की गई. मौके पर 26 बच्चों में फ्लोरोसिस के लक्षण पाए जाने पर जितेन्द्र कुमार के द्वारा उनका यूरिन सैम्पल की जांच की गई. जिसमें 05 बच्चों में फ्लोरोसिस बीमारी की पुष्टि की गई. वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ डॉ. तूलिका रानी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है, जो धीरे-धीरे हड्डियों को खत्म करने की क्षमता रखती है. बचाव ही इसका इलाज है. इस बीमारी से बचाव सभी को अपने खाने में हरी सब्जी, फल एवं दुध जैसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए और काला नमक के उपयोग से परहेज करना चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि कोई भी व्यक्ति फ्लोरोसिस की निःशुल्क जांच सदर अस्पताल में करा सकते हैं. शिविर को सफल बनाने में सीएचओ सलोनी कुजूर, जितेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, एएनएम एवं संबंधित क्षेत्र की सहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय

पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही