Search

 
 
 

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आग लगी, 20 लोगों की मौत, कई झुलसे, पीएम मोदी, CM रेखा गुप्ता ने शोक जताया

दिल्ली के मालवीय नगर में आज बुधवार को बड़ा हादसा होने की खबर है. एक रेस्टोरेंट(लेमन ग्रीन) में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गयी है. इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.  झुलस जाने के कारण कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
 

New Delhi :  दिल्ली के मालवीय नगर में आज बुधवार को बड़ा हादसा होने की खबर है. एक रेस्टोरेंट(लेमन ग्रीन) में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गयी है. इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.  झुलस जाने के कारण कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

 

आग से बचने के लिए कई लोग बिल्डिंग से कूद गये और घायल हो गये. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना सुबह 9 बजे मिली. इस सूचना पर मौके पर 10 दमकल गाड़ियां भेजी गयी. इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गये.

 

 

खबर है कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों के भवन के बेसमेंट से निकाला. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में ठहरने की भी व्यवस्था थी. यहां कुछ विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे. 

 


पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई अन्य ने इस अग्निकांड को लेकर शोक व्यक्त किया  है. रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं.

 

 

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए झुलस गये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही