Search

 
 
 

बरवाअड्डा कृषि बाजार में लगी आग, आठ वाहन जले।। तोपचांची में दो पक्षों में मारपीट

 

कृषि बाजार प्रांगण में बरवाअड्डा पुलिस जब्त वाहनों को रखती थी

Dhanbad : बरवाअड्डा कृषि बाजार प्रांगण में रविवार की दोपहर आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आकर वहां रखे आठ वाहन जलकर राख हो गए. बरवाअड्डा पुलिस यहां जब्त वाहनों को रखती थी. आग इन्हीं वाहनों में लगी थी. बताया जा रहा है कि जहां वाहन रखे हुए थे, वहां पर झाड़ियां उग आई थी, किसी कारण इन झाड़ियों में आग लग गई और वाहन जलने लगे. आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग की दी गई. जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

तोपचांची में दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/1-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तोपचांची : रविवार को तोपचांची थाना में मारपीट का मामला सामने आया. घटना तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाकुंडा पंचायत का है. खेत में बैल घुस जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के संबंध में घायल ओम प्रकाश कुम्हार ने बताया कि खेत में बैल घुस जाने को लेकर मामला बढ़ा. घर के चार सदस्य को मारपीट के दौरान चोट आई है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहोबहियार में करवाया जा रहा है. बताया कि घटना को तोपचांची थाना में शिकायत की गई थी. जिसके बाद रविवार को तोपचांची थाना की पुलिस रामाकुंडा पहुंच कर दोनों परिवार को समझाया. लेकिन रविवार दोपहर दूसरे पक्ष के लोगों ने डंडा, लोहा का सरिया, ईंट पत्थर के साथ मारपीट करने लगे. घटना के दौरान सिर व अन्य जगह पर चोट आई है. उन्होंने बताया कि घर में रखे पैसा व सोना के गहने भी लेकर दूसरे पक्ष चले गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-rs-22-lakh-recovered-from-scorpio-gold-trader-and-driver-interrogated/">मुजफ्फरपुर

: स्कॉर्पियो से 22 लाख बरामद, स्वर्ण कारोबारी व चालक से पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही