Search

 
 
 

रांची: मगध कोल परियोजना के कोल स्टॉक में लगी आग

 
Ranchi: चतरा जिले के टंडवा स्थित मगध कोल परियोजना के कोल स्टॉक में भयंकर आग लग गयी है. जिससे कोयला धू-धू कर जल रहा है. कोयला जलने से सरकार को करोड़ों रुपये के नुकसान होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक मगध कोल परियोजना के कोयला स्टॉक 37, 41, 42 व 44 में कई दिनों से आग लगी है. आग से कोल स्टॉक में रखा लगभग दो मिलियन टन कोयला जल रहा है. माना जा रहा है, कि आग पर काबू नहीं पाया गया, तो लगभग दो अरब का कोयला जल कर स्वाहा हो जायेगा. बताया जा रहा है कि पूर्व में डिस्पैच से ज्यादा उत्पादन कर लिया गया था, जिससे स्टॉक बढ़ गया. वर्तमान में प्रतिदिन 65 हजार टन डिस्पैच व 60 हजार टन उत्पादन हो रहा है. लगभग दो मिलियन टन कोयला का स्टॉक है, जबकि उत्पादन प्रतिदिन हो ही रहा है. ऐसे में उत्पादन जिस हिसाब से हो रहा है, स्टॉक समाप्त होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. वर्तमान में उत्पादन के हिसाब से मात्र पांच हजार टन ज्यादा डिस्पैच हो रहा है, जिससे 20 लाख टन कोयला के स्टॉक के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है. हालांकि सीसीएल द्वारा आग बुझाने का सही से प्रयास नहीं किया जा रहा है, इस वजह से आग और ज्यादा बढ़ रही है.
इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/drinking-water-secretary-and-municipal-commissioner-appeared-in-hc/">HC

में हाजिर हुए पेयजल सचिव और नगर आयुक्त, अगली सुनवाई में नगर विकास सचिव को भी होना है हाजिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही