Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, बुजुर्ग महिला समेत 2 झुलसे

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर (Deoghar) नगर थाना क्षेत्र की बाजार समिति रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक घर के किचन में 15 जून को गैस सिलेंडर लीक करने से आग लग गई. इसमें बुजुर्ग महिला समेत दो लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना सुबह 11 बजे की है. किचन में गैस सिलेंडर को चूल्हे से जोड़कर जैसे ही जलाया गया, आग की तेज लपटें उठने लगीं. इससे परिवार में अफरातफरी मच गई. आग के संपर्क में आने से 80 वर्षीय कल्याणी बाला सरकार और 38 वर्षीय कार्तिक सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना देवघर फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/jamtara-excise-department-raided-illegal-liquor-base-one-arrested/">

जामताड़ा : अवैध शराब अड्डे पर उत्‍पाद विभाग का छापा, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही