Search

 
 
 

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग

जानकारी के अनुसार, किसी मरीज़ के परिजन ने वार्ड में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी. यह अगरबत्ती पास रखे ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई, जिससे आग तेज़ी से फैलने लगी.
 

Hazaribagh : जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई .

 

मरीज़ और उनके परिजन जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन अस्पताल प्रबंधन और परिजनों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. 

Uploaded Image

 

मच्छर अगरबत्ती के कारण लगी आग 

यह घटना रात में उस समय हुई, जब अस्पताल के लेबर रूम में करीब 40 से 50 मरीज भर्ती थे. बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती की वजह से आग लगी.

 

ऑक्सीजन पाइप में लगी आग 

जानकारी के अनुसार, किसी मरीज़ के परिजन ने वार्ड में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी. यह अगरबत्ती पास रखे ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई, जिससे आग तेज़ी से फैलने लगी.

 

घबराकर इधर उधर भागने लगे सभी 

आग की लपटें इतनी तेज़ी से बढ़ीं कि कुछ ही मिनटों में चारों ओर फैल गईं. आग देखकर मरीज और उनके परिजन घबरा. सभी अपने और अपने नवजात बच्चों की जान बचाने के लिए भागने लगे.

 

एक घंटे तक रहा अफरा तफरी का माहौल 

 लगभग एक घंटे तक अस्पताल में दहशत का माहौल बना रहा. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही