Search

 
 
 

राजधानी पटना के स्लम एरिया में लगी आग, 40 झोपड़ियां जलकर राख

 
Patna: राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपालीनगर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां आग लगने से 40 झोपड़ियों जलकर राख हो गयी. आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है. कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है तो वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की बात कह रहे हैं. हालांकि पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पुलिस भी पहुंची. स्थानीय कुछ लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन की गाड़ी पहुंची. इससे लोग उग्र हो गए. उग्र लोगों ने प्रशासन पर पत्थर भी चलाए. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. मामले में मौके पर मौजूद एक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि लगभग 40 झोपड़ियों में आग लगी थी. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है. कोई हताहत नहीं है. कुछ लोग उग्र थे जिन्होंने पथराव किया. हालांकि समझाने के बाद उग्र लोग शांत हो गए. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-shareholders-did-not-allow-the-measurement-of-the-land-under-consideration-in-the-court/">चांडिल

: अंशदारों ने नहीं होने दी न्यायालय में विचाराधीन जमीन की मापी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही