Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेवर दुकान में लगी आग, कई सामान जलकर राख

Balumath (Latehar) : प्रखंड मुख्यालय के बाजार रोड में शिव अलंकार (शिबू सोनी) नामक ज्वेलर्स की दुकान में शनिवार की अहले सुबह तकरीबन तीन बजे आग लग गई. आग लगने की खबर पड़ोसियों ने दुकान के मालिक संतोष सोनी को मोबाइल पर दी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. दुकान के मालिक ने बताया कि वे रोजाना की तरह शाम में दुकान बंद करके घर चले गए थे. आग लगने से दुकान में रखी बैटरी, इन्वर्टर, आभूषण बनाने के औजार व फर्नीचर जलकर नष्ट हो गये. उनका खपड़ैल मकान भी जल गया. जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : छवि">https://lagatar.in/why-did-the-government-not-take-action-on-the-report-of-the-commissioner-against-chhavi-ranjan-ed-should-investigate-babulal/">छवि

रंजन के खिलाफ कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार ने क्यों नहीं की कार्रवाई, जांच करे ईडी : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही