Search

बीसीसीएल एरिया 9 के क्षेत्रीय कार्यालय विकास भवन के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

Dhanbad : झरिया के बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 9 के क्षेत्रीय कार्यालय विकास भवन के रिकॉर्ड रूम में गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी बाहर निकल गए. कुछ कर्मियों ने कार्यालय में रखें सीजफायर यंत्र से आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. जिसके बाद अधिकारियों ने आग लगने की सूचना बस्ताकोला स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन व झरिया फायर विभाग को दी. सूचना मिलते ही माइंस रेस्क्यू की टीम व दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया में जुट गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. वहीं आग बुझाने के दौरान माइंस रेस्क्यू स्टेशन के एक कर्मी देशराज प्रसाद घायल हो गए. घटना के बाद दर्जनों की संख्या में संवेदक एवं स्थानीय लोग क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. लोगों का कहना था कि अगर यह आग रात को लगी होती तो पूरा कार्यालय जल कर खाक हो जाता. वहीं घटना की सूचना पाकर बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक एके शर्मा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने आग लगने की संभावनाओं की जांच की. इस दौरान दर्जनों की संख्या में बीसीसीएल अधिकारी एवं सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे.  घटना के संबंध में बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक एके शर्मा का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है. सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. आग लगने से नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मौके पर बस्ताकोला एपीएम नागेंद्र यादव, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एम कुंडू, राजापुर परियोजना पदाधिकारी डी सिंह, देवाशीष बाग आदि थे. बता दें कि बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में करीब 250 की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी काम करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-82-272x181.jpg"

alt="" width="586" height="390" /> इसे भी पढ़ें : बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-bsl-launched-encroachment-removal-campaign-demolished-40-slums/">बोकारोः

बीएसएल ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 झुग्गी-झोपड़ियों को किया ध्वस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp