Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउंड बॉक्स कैबिनेट के गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान खाक

Barhi : बरही के करियातपुर में जीटी रोड स्थित भवानी कैबिनेट दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए के साउंड बॉक्स के कैबिनेट जलकर स्वाहा हो गए. भुक्तभोगी रंजीत कुमार सोनी ने शनिवार को बरही थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर शादी समारोह में गए थे. इस दौरान भुक्तभोगी के भतीजे शिवम और सौरभ ने उन्हें मोबाइल पर दुकान में आग लगने की जानकारी दी. जब तक लौटे तब तक सभी सामान जल चुके थे. आसपास के लोग आग को बुझा रहे थे. आग के कारण घटना की रिकार्डिंग सीसीटीवी में भी दर्ज नहीं हो सकी. इस अगलगी में गोदाम में कैबिनेट बनाने के लिए रखे हुए प्लाई, निर्मित कैबिनेट तथा कैबिनेट बनाने के अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए. इसे भी पढ़ें: गढ़वा">https://lagatar.in/case-of-assault-with-cm-and-dpm-in-garhwa-doctors-protest-in-latehar/">गढ़वा

में सीएम और डीपीएम के साथ मारपीट का मामला : लातेहार में डॉक्टरों ने किया विरोध-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही