Search

 
 
 

रांची के नामकुम में सोमवार देर रात तीन दुकानों में लगी आग

 
 Ranchi :  जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बाजार चौक स्थित दुकानों में सोमवार देर रात करीब तीन बजे भीषण आग लग गयी.  एक दुकान में आग लगने के बाद आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. इसके बाद अग्निशमन विभाग के दमकल वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/namkum2.gif"

alt="" width="600" height="400" />

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है

जिन दुकानों में आग लगी, उनमें पूनम देवी की पूजा के सामान और कपड़ा धुलाई की दुकान, शंकर रजक की फल और पूजा के सामान की दुकान और सतेंद्र यादव की पान पेट्रोल, डीजल और जनरल स्टोर की दुकानें शामिल हैं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही