Search

बुंडू में बंद घर में शॉटसर्किट से लगी आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान

Bundu :  बुंडू में पीपीके कॉलेज के पास पतरा टोली स्थित सिकन्दर महतो के घर में सार्ट सर्किट से आग लग जाने से सबकुछ जलकर राख हो गया. सिकन्दर महतो के अनुसार आग में पलंग के बॉक्स में रखे नगद डेढ़ लाख रुपये एवं उनकी पत्नी द्वारा घर में ऱखे डेढ़ लाख  यानी कुल तीन लाख रुपये जल कर राख हो गये. इसके अतिरिक्त सोने के गहने, बरतन , अनाज, कपड़े , जमीन के सारे कागजात, पुत्र एवं पुत्री के सारे सर्टिफिकेट सब जल कर राख हो गए. इसे भी पढ़ें-निरसा">https://lagatar.in/nirsa-massas-stopped-the-work-of-hanumanta-outsourcing-company-of-dahibari/">निरसा

: मासस ने किया दहीबाड़ी की हनुमंता आउट सोर्सिंग कंपनी का काम ठप उनके पास पहनने को कपड़े भी नहीं बचे. सिकन्दर महतो ने बताया कि वे लगभग एक किलोमीटर दूर टोल प्लाजा के पास एक होटल चलाते हैं. पति-पत्नी दोनों सुबह घर में ताला बंद कर होटल पर थे.  पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर से धुआं उठ रहा है. वे घर पहुंचे तो देखा आग जोर पकड़ चुकी है. पुलिस और  दमकल भी पहुंची, लेकिन तब तक जब जलकर राख हो गया. लगभग दो घंटों के प्रयास से दमकल से आग बुझायी जा सकी. रोते-विलखते पति-पत्नी ने बताया कि नगद राशि होटल में लगाने और  लोन चुकाने के लिए रखी थी. सब जलकर राख हो गये. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//