Search

 
 
 

दुर्गा पूजा व आगामी त्यौहारों को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, राजस्थान से मंगवाये 14 स्पेशल दमकल वाहन

 
Ranchi :  दुर्गा पूजा और आगामी पर्व त्यौहारों को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट है. किसी भी आपदा से निपटने को लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी है. इसके तहत अग्निशमन विभाग ने राजस्थान से 14 स्पेशल दमकल वाहन मंगवाये हैं.  इस संबंध में अग्निशमन विभाग के डीजी अनिल पालटा ने बताया कि अभी वर्तमान में 14 छोटे दमकल वाहन मंगवाये गये हैं. बाकी के लिए लिए टेंडर की प्रकिया जारी है. यह दमकल वाहन संकरी गलियों में भी जा सकती है. इन वाहनों की मदद से किसी आपात स्थिति में आग पर काबू पाया जा सकेगा. (पढ़ें, कैंब्रियन">https://lagatar.in/durga-festival-organized-in-cambrian-public-school-childrens-presentation-enthralled/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव का आयोजन, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन)

दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मियों और अफसर की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. सभी फायर स्टेशन के कर्मियों को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. अग्निमशन विभाग के पास रांची में एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म दमकल, एक झाग वाला दमकल वाहन, 30 छोटा फायर ब्रिगेड वाहन समेत कुल 20 दमकल गाड़ियां हैं. इनका उपयोग आपातकालीन स्थिति में किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-security-guard-dies-after-falling-from-flat-lift/">चक्रधरपुर

: फ्लैट के लिफ्ट से गिरकर सिक्युरिटी गार्ड की मौत

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही