Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेटी की शादी के सपने को आग ने किया खाक समेत धनबाद की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड में शॉर्ट सर्किट होने के बाद घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. घरवालों का कहना है कि घर में राजेश कुमार की बहन की शादी होनेवाली थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. शादी के लिए तिलक का सामान खरीद कर लाया गया था. कई रिश्तेदार घर में आ चुके थे. इसी बीच शनिवार को घर के तार में शॉर्ट होने से आग लग गई. आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. पड़ोस के लोगों ने फौरन अग्निशमन विभाग को सूचित किया. खबर पाकर दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. राजेश की मां ने कहा कि उनका बेटा मजदूरी कर घर परिवार चलाता है. काफी मुश्किल से दहेज की रकम व सामान की खरीदारी की गई थी. शादी का माहौल को लेकर घर के लोग काफी व्यस्त थे. इसी बीच एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. रिश्तेदारों ने भी शादी के लिए काफी मदद की थी, लेकिन सामान जल जाने से खुशी का माहौल गम में बदल गया. राजेश व उसकी मां समेत बहन आदि का रो-रो कर बुरा हाल है.

लोयाबाद की महिलाएं भाजपा नेत्री रागिनी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/18-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धनबाद : लोयाबाद की कई महिलाएं शनिवार को सरायढेला स्थित सिंह मेंशन जाकर भाजपा नेत्री रागिनी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार लोयाबाद में गत दिनों हाइवा से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई थी. हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने वहां विरोध-प्रदर्शन किया. उसके बाद स्थानीय पुलिस ने निर्दोष लोगों पर ही एफआईआर कर दी. पुलिस आरोपियों की बजाय निर्दोष लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है. लोयाबाद से कई महिला-पुरुष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से मिले और न्याय दिलाने की गुहार लगाई. भाजपा नेत्री ने सभी को समझाते हुए लोयाबाद थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर मामले से अवगत करायी और उन्हें निष्पक्ष जांच कर मामले में भुक्तभोगियों पर कार्रवाई न कर उक्त हाइवा ड्राइवर और उसके मालिक पर कार्रवाई करने की बात कही. थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए मामले की निष्पादन करने की बात कही.

झामुमो ने बैठक कर बनायी रणनीति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/22-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> निरसा : निरसा विधानसभा कार्यालय शासनबेरिया में झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सोरेन ने निरसा विधानसभा समिति के सभी प्रखंड एवं नगर पदाधिकारियों से संवाद किया और केंद्रीय समिति के द्वारा प्राप्त आदेश आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारियां देते हुए सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ एवं झारखंड के विकास को अवरूद्ध करने के प्रयास के खिलाफ कार्यक्रम निर्धारित किया गया. प्रंखड के हर पंचायत एवं नगर के हर वार्ड में "न्याय मार्च" का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया. उक्त न्याय मार्च के माध्यम से उक्त प्रखंड के कार्यकर्ता एक दिन में एक पंचायत एवं नगर दो वार्ड के घर घर तक जाएंगे. सभी कार्यकर्ता अपने अपने धर्म अनुसार पंचायत स्तर पर पूजा-अर्चना करेंगे, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर एवं गुरुद्वारा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित करेंगे. उक्त सभी कार्यक्रमों के आयोजन उपरांत प्रेस, मीडिया, सोशल मीडिया में प्रचार करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम कुरैशी, जिला महिला मोर्चा लखी बाउरी, निरसा, एगयारकुंड, कलियसासोल प्रखंड व चिरकुंडा नगर पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

`आजसू की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी पार्टी धबराये, पदाधिकारियों को कर रहे टारगेट`

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/24-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मधुबन (कतरास) : आजसू पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व जनाधार को देखकर विरोधियों द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को झूठा मुकदमा में फंसाने की साजिश की जा रही है. जिसके विरोध में पार्टी हर स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी. आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पर भुली थाना में दर्ज प्राथमिकी पर जिला प्रशासन जांच कर निर्दोष का नाम मुकदमे से हटाने की मांग करते हैं. उक्त बातें आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने शनिवार को खरखरी स्थित सांसद के आवासीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनीष सिंह पर राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा भूली थाना में एसटी,एससी का झूठा मामला दर्ज कराया गया.जो सरासर गलत है. जानकारी देते हुए कहा कि भूली स्थित आजसू कार्यालय के समीप गत 29 जनवरी को टेम्पू चालक चंदन कुमार व मंटू कुमार दास के बीच मारपीट हुई थी. जहां बीच बचाव करते हुए पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनीष सिंह ने सामाजिक दृष्टि से मामला को शांत और सुलझाने का प्रयास किया गया था. परंतु राजनीति प्रतिद्वन्दी द्वारा इस मामले में तूल देकर उलटा मनीष पर ही एसटी,एससी का झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस पहले मामला दर्ज कराने वाले की जाति प्रमाण पत्र की जांच कर ले तो सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा. मामले को लेकर पार्टी जांच की मांग को लेकर आगामी 28 फरवरी को रणधीर वर्मा चौक धनबाद में एक दिवसीय धरना देगी. इस मौके पर जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, बाघमारा प्रखंड सचिव प्रेम तिवारी, बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष विकाश सरकार, जलाल अंसारी, राजीव सिंह, गोल्डेन तिवारी, ललन रजक,जितन नापित, सिन्टू सिंह मौजूद थे.

सरकारी सीएनटी भूमि की लूट पर रोक की मांग

भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा का मौन धरना

धनबाद : भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौन धरना दिया. धरनार्थियों के हाथों में धोखरा में सरकारी भूमि व सीएनटी भूमि की लूट पर रोक, फर्जी दलील पर दाखिल खारिज के मामलों की जांच कर कार्रवाई करने, रिंग रोड मुआवजा घोटालों की जांच, गोलकडीह मुआवजा घोटालों की जांच जल्द पूरी करने आदि के स्लोगन लिखी तख्तियां थी. यह धरना भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण व भूमि घोटालों की जांच की मांग को रमेश कुमार राही के नेतृत्व में दिया गया. रमेश कुमार राही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धनबाद जिले में भूमि संबंधी अभिलेखों में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जा रही है. जिससे रैयत काफी परेशान हैं और लुटेरे मालामाल हो रहे हैं. हालत ऐसी बनी हुई है कि भूमि के सही मालिक अपनी भूमि को निहारते रह जाते हैं और रंगदार, अपराधी उनके बाप- दादा की जमीन पर चाहरदिवारी कर कब्जा कर लेते हैं. ऐसे हालात में भूमि स्वामी को न ही अंचल कार्यालय से सहयोग मिलता है और न पुलिस प्रशासन का. नतीजन भूमि माफियाओं का मनोबल दिनबदिन बढ़ता ही जा रहा है.

भूमि माफिया कोई भी हद पार करने को तैयार

रमेश कुमार राही ने कहा कि भूमि माफिया किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं. यदि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए तो करीब 1000 करोड़ का भूमि घोटाला सामने आएगा. उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित विवादों का निपटारा अगर संबंधित अधिकारी सही से करें तो एक साथ कई स्तर पर राहत मिल सकती है. हत्या, रंगदारी, ठगी, मारपीट के मुकदमों में भी कमी होगी. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आमजन राहत महसूस करेंगे. मौन धरना में नरेश महतो, जगन्नाथ महतो, शिवपूजन गोप, मिहिलाल रवानी, जलेश्वर महतो, संजय हांसदा, देवराज मुर्मू, मुनीलाल टुडू, सहदेव मुर्मू, प्रभु हांसदा, कैलाश महतो, मोहन मुर्मू, योगेन्द्र दास, अरुण राजवंशी, बलदेव टुडू, भागवत महतो नेपाल महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-politics-shifted-to-delhi-angry-congress-mlas-said-this/">झारखंड

की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कही ये बात…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही