Search

 
 
 

रिम्स में अग्निशमन मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण का आयोजन, 250 लोगों ने की शिरकत

रिम्स के  प्रबंधन विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया, आग बुझाने के विभिन्न तरीकों तथा आपातकालीन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गयी.
 

 Ranchi :  रिम्स के  प्रबंधन विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया, आग बुझाने के विभिन्न तरीकों तथा आपातकालीन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गयी.


प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया.  आग लगने की स्थिति में सभी को निर्धारित Assembly Point पर तुरंत पहुंचनेने के निर्देश दिये गये.


कार्यक्रम में अग्निशमन स्टेशन पदाधिकारी रबीन्द्र ठाकुर, सब ऑफिसर जीतराम उरांव, हवलदार अनिल कुमार तिवारी और विकास कुमार शामिल हुए. उन्होंने आग के विभिन्न प्रकार, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और अग्निरोधक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.  प्रशिक्षण सत्र लगभग दो घंटे तक चला.


इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर फायर ऑडिट भी किया. अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर दान पात्र में अपर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा योगदान दिया गया.


मॉक ड्रिल में अपर चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक, चिकित्सा पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं  (SR, PG, PG-MHA, MBBS)  मातृका, प्रभारी परिचारिका, परिचारिकाएं, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा पदाधिकारी और जवान, कक्ष सेवक, सफाई कर्मी, पाकशाला कर्मी, आउटसोर्स कर्मी, मरीज और उनके परिजन सहित करीब 250 लोग शामिल हुए.


अस्पताल प्रबंधन विभाग द्वाराअग्निशमन मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण हर तीन महीने में आयोजित किया जाता है, ताकि अस्पताल परिसर में सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही